अजीब सी रैंप वॉक पर ट्रोल हुईं सारा अली खान, लोग बोले- 'इसमें भी ओवरएक्टिंग, सस्ती मॉडल'

जियो मॉल के उद्घाटन के मौके पर कई सितारों ने धमाका किया है और इस वक्त कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सारा अली खान ने जब अपनी ड्रेस के साथ एंट्री मारी तो कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा किसी ने लगाया था।
सारा अली खान अपनी वॉक पर ट्रोल हो रही हैं। जी हां, फैशन शो पर ड्रेस पहनकर रैंप वाक करती सारा अली खान काफी अजीब लगीं। गोल्डन कलर की ड्रेस में उन्होने जब स्टेज पर एंट्री मारी तो हर कोई हैरान रह गया। सारा अली खान काफी अजीब तरह से चल रहीं थी।
जैसे ही उनका ये वीडियो और वॉक सामने आया लोग हैरान हो गए। इसके बाद कई मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''फिर से वही अजीब सी चाल।'' एक ने लिखा, ''वह यह कदम क्यों उठाने की कोशिश कर रही है, बस लड़की के लिए चलना ही काफी है।''
एक ने लिखा, ''उसे मॉडलिंग नहीं करनी चाहिए, यह हास्यास्पद लगता है।'' एक ने लिखा, ''सारा निश्चित रूप से रनवे के लिए नहीं बनी है, वह हर बार अजीब होती है।'' एक का कहना था, ''इसके फेफड़े बाहर निकल रहे हैं।''
सारा अली खान को लेकर इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि एक्ट्रेस ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ये पहली बार नहीं है जब सारा अली खान इस तरह से ट्रोल हो रही हैं। अक्सर उनको किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।
वर्कफ्रंट पर सारा अली खान आखिरी बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आईं थीँ। फिल्म ने कलेक्शन कर किया था। हालांकि आने वाले टाइम पर वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ दिखाई पड़ेंगी। फिलहाल आप देखिए सारा अली खान का ये रैंप वॉक वाला वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications