..................... Sara Ali Khan told Salman Khan Uncle in front of everyone, the video from IIFA 2022 went viral! सारा अली खान ने सबके सामने सलमान खान को कहा अंकल - Hindi Filmibeat

सारा अली खान ने सबके सामने सलमान खान को कहा अंकल, IIFA 2022 से वीडियो हुआ वायरल!

IIFA अवार्ड्स 2022 चर्चा में है और आज यानि 23 जून को इसका प्रसारण टीवी पर होगा। ये शो तब से ही चर्चा में है जब इसको शूट किया गया था और लोगों को इंतजार था कि वो मस्ती उनको कम देखने को मिलेगी। इस वक्त एक खबर आईफा 2022 से आ रही है कि सारा अली खान ने सलमान खान से कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सलमान खान ने उनको फिल्म ना मिलने की बात कह डाली।

दरअसल सारा अली खान ने इस शो के दौरानसलमान खान को 'अंकल' कह डाला और इसके बाद जो हुआ वो काफी दिलचस्प है। सलमान खान ने कहा कि अब वो उनके साथ फिल्म नहीं कर सकतीं हैं।

sara ali khan, salman khan, सारा अली खान, सलमान खान

Recommended Video

Salman Khan को Sara Ali Khan का IIFA Awards में ये कहना पड़ा महंगा, बेहद गुस्सा हो गए Actor!

हालांकि इसके बाद सलमान खान के साथ सारा ने डांस किया। अगर इस वीडियो की बात करें तो, वीडियो में सारा कहती हैं कि वह कुछ ब्रांड लॉन्च करना चाहती हैं सलमान अंकल के साथ।

सलमान जवाब देते हैं

सलमान जवाब देते हैं

सलमान जवाब देते हैं, "आपकी फिल्म गई (अब आपकी फिल्म चली गई)।" एक उदास सारा तब कहती है, "मेरी फिल्म क्यों गई? सलमान कहते हैं, "आपने सबके सामने अंकल बुलाया।" सारा जवाब देती है, "आपने मुझे चाचा कहने के लिए कहा था।"

अच्छा बॉन्ड है

अच्छा बॉन्ड है

इन दोनों का ये प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी जानते हैं कि सारा अली खान और सलमान खान के बीच अच्छा बॉन्ड है और उसके पीछे कारण है कि उनकी मां अमृता सिंह जो कि सलमान खान की हीरोईन भी रहीं हैं।

मस्ती करते हुए देखा गया

मस्ती करते हुए देखा गया

सारा अली खान को इसके पहले भी सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान इस वक्त टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं।

बड़े पर्दे पर वापसी

बड़े पर्दे पर वापसी

सलमान खान काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते नजर आने वाले हैँ। सारा अली खान भी लगातार काम कर रहीं हैं और फैंस को इंतजार ही कि वो उनकी फिल्में देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X