सिंबा के बाद, सारा अली खान के हाथ लगी धमाकेदार फिल्म- वरूण धवन के साथ जोड़ी?
Recommended Video

रेमो डिसूजा के वरूण धवन और कैटरीना कैफ के साथ अपनी डांस फिल्म की जोरशोर से घोषणा की थी। लेकिन कैटरीना ने डेट्स ना होने की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। वहीं, अब ताजा अफवाहों की मानें तो कैटरीना के जाने के बाद अब फिल्म के लिए सारा अली खान को अप्रोच किया जा रहा है। सारा ने हाल ही में वरूण धवन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। लिहाजा, उम्मीद है कि सारा इस फिल्म के लिए हां कर देंगी।
केदारनाथ और सिंबा की रिलीज के साथ ही सारा फिलहाल बॉलीवुड का सबसे चमकता चेहरा बन चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों में सारा को खूब पसंद किया गया। खासकर उनके बेबाक अंदाज की दुनिया दिवानी बन चुकी है। जिसका फायदा उन्हें फिल्मों में भी जरूर मिलेगा।

रेमो डिसूजा की यह डांस फिल्म जनवरी में फ्लोर पर आने वाली है। वरूण धवन स्टारर यह फिल्म 2019 नवंबर में रिलीज की प्लानिंग है। लेकिन अब जबकि कैटरीना ने फिल्म को ना कर दिया है, फिल्म में कुछ देर हो सकती है। रेमो की यह डांस फिल्म 3डी होगी, साथ ही बॉलीवुड की सबसे मंहगी डांस फिल्म भी। कोई शक नहीं कि वरूण धवन और सारा अली खान को इस फिल्म में साथ देखना मजेदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications