..................... आनंद एल राय की अगली फिल्म 'नखरेवाली' में सारा अली खान | Sara Ali Khan to play the lead in Aanand L Rai's production 'Nakhrewali' - Hindi Filmibeat

'अतरंगी रे' के बाद सारा अली खान की अगली फिल्म फाइनल, आनंद एल राय की 'नखरेवाली' में आएंगी नजर

फिल्ममेकर आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ सारा अली खान दिखने वाली हैं। फिलहाल ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म के बाद सारा अली खान और आनंद एल राय एक और फिल्म के लिए जुड़ चुके हैं। आनंद एल राय प्रोडक्शन की फिल्म 'नखरेवाली' में सारा लीड भूमिका निभाने वाली हैं।

सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, सारा अली खान और आनंद एल राय ने पहली अतरंगी रे में काम किया है। दोनों को पहले प्रॉजेक्ट पर काम करने में बहुत मजा आया। इस फिल्म में दर्शकों को सारा का उम्दा परर्फोमेंस दिखने वाला है।

Sara Ali Khan

वहीं, अब सारा अली खान को आनंद एल राय की प्रोडक्शन ने अगली फिल्म के लिए संपर्क किया है। इस फिल्म का टाइटल 'नखरेवाली' है। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म पूरी तरह से इंटरटेनर होगी। हालांकि आनंद एल राय खुद इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे।

सारा अली खान की बात करें तो, 'अतरंगी रे' के अलावा वह आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में विकी कौशल के साथ नजर आएंगी। इससे पहले सारा चार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं- केदारनाथ, सिंबा, लव आज कल और कुली नंबर वन।

वहीं, आनंद एल राय की बात करें तो फिल्ममेकर अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्में कर रहे हैं। इसके अलावा वह जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X