कभी सिर पर रखी गठरी तो कभी ऊंट की सवारी- लॉकडाउन में सारा अली खान का भारत दर्शन वीडियो Viral
अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद से ही उनको काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अपनी फिल्मों में वो दमदार अभिनय के लिए भी जानी जाती है। हालांकि इस समय वो कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है इसलिए सारा अली खान भी घर पर हैं।
बता दें कि वो घूमने की काफी ज्यादा शौकीन हैं इसलिए उन्होने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगा। दरअसल सारा अली खान ने लॉकडाउन के दौरान इस वीडियो से फैंस को भारत दर्शन करवाया है।

उन्होने अपने भारत दर्शन ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इस वीडियो में वो एक के बाद एक प्रदेशों में मस्ती करती नजर आ रहीं हैं तो कहां पर किसी गांव में सिर पर गट्ठर लादे दिख रहीं हैं। इसके सामने आते हैं कि ये काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications