Sara Ali Khan- ड्राइवर ने सारा को दिया धोखा? ऑटो रिक्शा पकड़कर घर पहुंची एक्ट्रेस, Video

सारा अली खान इस वक्त अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की प्रमोशन कर रही हैं और इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल नजर आने वाले हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो कुछ ऐसा करती हैं जो कि सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
इस दौरान सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ऑटो रिक्शा में बैठी हैं और कुछ ऐसा कह डाला है कि आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल सारा अली खान ने लपककर एक रिक्शा पकड़ा और उसमें बैठ गईं।
जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि सारा जी आप रिक्शा में? तो उनका कहना था कि, ''अरे गाड़ी ही नहीं आई।'' जी हां, सारा अली खान के ड्राइवर ने धोखा दे दिया है लगता है। हालांकि सारा अली खान ने रिक्शा पकड़ा और आराम से अपने घर पहुंच गईं।
इस दौरान अभिनेत्री काफी खुश नजर आ रहीं थीँ। पैपराजी पेज पर अपलोड किए गए इस वीडियो को साझा कर उन्होने लिखा, ''सारा की सवारी!! गाड़ी नहीं आई तो ऑटो ही सही !! सारा अली खान के साथ पूरी मस्ती के साथ वह अपने घर के लिए ऑटो से जाना पसंद करती हैं क्योंकि उनकी कार समय पर नहीं पहुंची!''
Recommended Video
इस वीडियो पर लोग भी अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''ठीक है पब्लिसिटी हो या कुछ... वह प्यारी है और बहुत अच्छा व्यवहार करती है... मुझे व्यक्तिगत रूप से उसकी सादगी पसंद है..।''
एक ने लिखा, ''वह असली है, क्योंकि खानदानी गर्ल है।'' एक ने लिखा, ''लगता है कोई फिल्म आने वाली है?' एक का कहना है, ''इतनी ओवरएक्टिंग।'' इस तरह से लोग उनके इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार रहे हैं। सारा और विकी कौशल की ये फिल्म जरा हटके जरा बचके 2 जून को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











