सिबा: सारा अली खान ने खत्म की फिल्म की शूटिंग, रणवीर और रोहित के लिए हुईं इमोशनल
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान काफी जल्दी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वालीं है और उनकी एक साथ दो फिल्में रिलीज हो रहीं है। बता दें कि दिसंबर के महीने में सारा अली खान की काफी समय से अटकी फिल्म केदारनाथ रिलीज होगी तो वहीं..सिंबा भी इसी महीने रिलीज होने वाली है। हाल ही में सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की है और काफी ज्यादा खुशी के साथ साथ वो इमोशनल नजर आईं।
दरअसल उन्होने एक भावुक कर देने वाले पोस्ट को अपने फैंस से साझा किया है लिखा है कि आपके निर्देशन, सुझाव और धैर्य के लिए धन्यवाद और रणवीर सिंह सच में एक स्टार है।

रणवीर सिंह के साथ काम करना शानदार रहा वो काम को लेकर पैशनेट और पॉजिटिव थिंकर जिसका कोई जवाब नहीं है। सारा ने लिखा कि वो अपने लकी सितारों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिनके साथ उन्होने काम किया है।
बता दें कि सारा अली खान काफी समय से केदारनाथ को लेकर चर्चा में थी और तभी उनको रोहित शेट्टी की इस फिल्म का ऑफर मिला था।
फिल्म एक एक्शन से भरपूर कहानी के साथ आपके सामने आएगी। बता दें कि दिसंबर का महीना सारा अली खान के नाम होने वाला है क्योंकि उनकी पहली फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को तो सिंबा 28 दिसंबर को धमाका करने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications