सारा अली खान ने लव लाइफ का किया खुलासा, हां मैं प्यार करती हूं Video आया सामने
सारा अली खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। खबर ये भी है कि वह इन दिनों कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
एक बार फिर दोनों ने ऐसा काम किया कि ये लगने लगा कि कार्तिक और सारा प्यार में हैं। जब दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में सारा ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान कार्तिक वहां मौजूद थे और सारा का साथ दे रहे थे।

दोनों का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। सारा अली खान के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया। लेकिन अब खुद एक इंटरव्यू में सारा ने अपने प्यार का खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











