करीना कपूर मेरी दोस्त हैं पर मेरे अब्बा की बेगम भी हैं - सारा अली खान ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात
सारा अली खान ने हाल ही में फेमिना के साथ एक शूट किया जहां उन्होंने काफी सारे सवालों के जवाब दिए। इन सवालों में सारा ने अपने और करीना कपूर खान के रिश्ते के बारे में भी बात की। सारा ने बताया, करीना कपूर खान मेरी काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन वो मेरे अब्बा की बेगम हैं और मेरे अब्बा को खुश रखती हैं। इसलिए हमारा रिश्ता सम्मान का है। मैं उनकी बहुत इज़्जत करती हूं।
सारा ने आगे बताया कि चूंकि मैं और करीना एक ही प्रोफेशन में हैं और एक ही तरह का काम करते हैं। एक ही तरह के लोग के बीच हमारी दुनिया है तो हमारी बातचीत में अकसर वो भी शामिल रहता है।

सारा अली खान बचपन से ही करीना कपूर की फैन रही हैं। जब उन्हें करीना के दो चुलबुले किरदारों - कभी खुशी कभी ग़म की पू और जब वी मेट की गीत के बीच किसी एक को चुनने को कहा गया तो उन्होंने पू को चुना। हालांकि उन्होंने मैं मेरी फेवरिट हूं की एक्टिंग करके भी दिखाई।


Click it and Unblock the Notifications