मैं बिकिनी भी पहनती हूं मंदिर भी जाती हूं और मां से 45 दिन तक दूर रहती हूं- सारा अली खान का खुलासा

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बिकिनी में अपने बोल्ड अंदाज पर बात की है। ऐसा कई दफा हुआ है जब सारा अली खान को उनकी बोल्ड इमेज के लिए कई बार ट्रोल किया गया है। इसे लेकर सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इमेज पर बात की है। सारा का कहना है कि धर्म के ठेकेदार उनको कई बार टारगेट करते हैं। सारा का कहना है कि वह केदारनाथ, महाकाल और गुरुद्वारे में भी जाती हैं।

Sara Ali Khan

एली इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में सारा अली खान ने साफ तौर पर कहा कि वो एक ऐसी लड़की हैं जो बिकिनी भी पहनती हैं और मंदिर भी जाती हैं। सारा अली खान ने कहा कि मैं लगातार विकसित हो रही हूं। जो लड़की मंदिर जाती है जो बीच पर बिकिनी पहनती है वो एक ही है। ये वही लड़की है जिसे शूटिंग के समय मां से 45 दिन तक दूर रहना बुरा लगता है। वह आगे कहती हैं कि मां से इतने दिन दूर रहना उसे खराब लगता है। फिर भी वह आपको हमेशा चौंकाते रहती है।

सारा ने खोला निजी जिंदगी का राज

सारा ने खोला निजी जिंदगी का राज

सारा ने इसी दौरान पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह के साथ बिताए गए पुराने दिनों को भी याद करती हैं। सारा ने कहा कि हर बार मैं गर्मियों मां-पापा के साथ द ब्रॅाडवे और द लॅायन किंग के द लंदन थिएटर वर्जन को देखने जाती थी। ये प्ले मुझे इतना पसंद है कि इसे मैं देखने के लिए कई बार जा सकती हूं।

पिता के साथ सारा का रिश्ता

पिता के साथ सारा का रिश्ता

बड़े होने पर पता चला कि्अब्बा की दिलचस्पी है। इसके लिए हम एक साथ रोम और फ्लोरेंस गए। वहां के हर म्यूजियम में गए। आपको बता दें कि साल 1991 में सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी कर ली। 1995 में बड़ी बेटी सारा अली खान का जन्म हुआ। साल 2001 में अमृता ने इब्राहिम को जन्म दिया।

सारा की अगली फिल्म गैसलाइट

सारा की अगली फिल्म गैसलाइट

इसके बाद साल 2004 में अमृता और सैफ का तलाक हो गया। कई सालों बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर खान से शादी कर ली। सारा अली खान ने बॅालीवुड में डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया से स्टारडम हासिल कर लिया। केदारनाथ से सारा ने साल 2018 में अपना सफल डेब्यू किया। जल्द ही वह गैसलाइट फिल्म में नजर आयेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X