'लव आज कल' के लिए सारा अली खान का भड़का गुस्सा कहा- मेरे वजन पर बोला तो चलेगा काम पर नहीं
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव आज कल 2 इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। बता दें कि सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को इस फिल्म के पहले भाग में काफी पसंद किया गया था। जब सारा और कार्तिक इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हुई।
इस फिल्म के रीमेक पर भी सवाल उठाया गया। इस पर एक इंटरव्यू में सारा ने कहा कि लोग अगर मेरे वजन और फैशन पर सवाल उठाते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
लेकिन कोई मेरे अभिनय पर सवाल खड़ा करता है तो तकलीफ होती है। मैं लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती। सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपनी राय बहुत जल्दी बनाते हैं। इसके बाद उसे तोड़ देते हैं। इस वजह से मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती हूं।

सारा अली खान ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि मेरे अनुसार आपको अपने फैसले जल्द लेने चाहिए। जब कोई ये कहता है कि उसने पहली बार एक शॅार्ट या कोई गाना पसंद नहीं आया।
फिर वो उसे एक से तीन बार देखेंगे तो इसे पसंद कर सकते हैं। लोग जो कहते हैं उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आज सब कुछ खुले आम प्रदर्शन में है। आज के दौर में लोग अपनी राय अधिक व्यक्त करते हैं। जल्दी राय कायम कर फिर उसे तोड़ भी देते हैं। इस वजह से मुझे इन सबको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications