फिर बदली केदारनाथ की रिलीज डेट, सारा और सुशांत की फिल्म के लिए करना होगा इतना इंतजार
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ पर तो मानो ग्रहण सा लग चुका है। अभी तक फिल्म की मेकिंग में काफी समय से लेकर समस्या हो रही है और जब फिल्म बन चुकी है तो इसकी रिलीज डेट भी लगातार बढ़ती चली जा रही है। गौरतलब है कि ये सारा अली खान की पहली फिल्म है और इसको रिलीज होने में काफी समस्याएं हो रही है। खबर थी कि फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने जा रही थी लेकिन फिर से फिल्म की रिलीज पोस्टपोन करनी पड़ी है।
खबरों की मानें तो फिल्म केदारनाथ अब अगले साल मार्च 2019 में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है और फिल्म अपने बनने के समय से ही काफी ज्यादा चर्चा में रही है।

फिल्म को लेकर काफी विवाद हुए थे और फिल्म के प्रोड्यूसर्स ही किसी बात को लेकर आपस में ही नाराज हो गए थे जिसके कारण इसका शूट रोकना पड़ा था।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग रुकने के बाद सारा अली खान ने फिल्म सिंबा साइन कर ली जिसको रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहें है। इस फिल्म में सारा..रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











