#Dhamaka: 2018 के खान महाक्लैश की तैयारी ऐसी ज़बर्दस्त चल रही है
खबर थी कि सारा अली खान और सुशांत सिंंह राजपूत की केदारनाथ, दिसंबर में शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म (जिसका नाम शायद बऊआ है) के साथ क्लैश हो रही है। दिलचस्प ये है कि दोनों ही फिल्मों में हिंदू - मुस्लिम रोमांस है।
लेकिन अब शाहरूख खान हैं किंग ऑफ रोमांस। इसलिए उनसे टक्कर लेने की तैयारी भी ऐसी ज़ोरदार चल रही है। केदारनाथ की शूटिंग पूरे स्पीड में चल रही है और अब सारा अली खान और सुशांत ने बहुत ही धमाकेदार गाना शूट किया है।

खबर है कि फिल्म में सुशांत और सारा की हिंदु मुस्लिम प्रेम कहानी ही प्लॉट है। हालांकि खबर झूठी साबित हो गई। लेकिन काफी समय से बॉलीवुड में हिंदु मुस्लिम प्रेम कहानी नहीं आई। आखिरी अच्छी फिल्म थी रांझणा लेकिन वहां भी इस मुद्दे से ज़्यादा बड़े मुद्दे थे।
बहरहाल, उम्मीद है कि सारा सुशांत का ये हिंदु मुस्लिम रोमांस लोगों को पसंद आएगा। आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड के बेस्ट मुस्लिम - हिंदु रोमांस


Click it and Unblock the Notifications