Throwback video- मेकअप कर रहा था शख्स, अचानक रोमांस करने लगीं सारा अली खान, बुरी तरह ट्रोल!

Sara Ali Khan Throwback Video- सारा अली खान के जन्मदिन को लेकर चर्चा है और इस दौरान उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो तो ऐसा है जिसमें उनकी हरकतें देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि सारा ये क्या कर रही हैं।
दरअसल केदारनाथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप मैन के साथ अजीबो गरीब रोमांस किया है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मेकअपमैन अपना काम कर रहा है और इस दौरान सारा अली खान अजीबो गरीब हरकतें करना शुरु कर देती हैं।
कहीं वो उसके चेहरे को छूती हैं तो कहीं मस्ती मस्ती में करीब आ जाती हैं। इसके बाद वो टिंकू जिया पर बेतहाशा नाचती हुई भी नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही तेजी से ये वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। हालांकि ये एक थ्रोबैक वीडियो है जो कि अब फैल रहा है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को लेकर लोग भी एक्टिव हो गए हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''बस इसी के लिए डिज़ाइनर गे होते हैं।'' एक ने लिखा, ''आप किसी के शरीर के साथ इतनी आसानी से कैसे सहज हो सकते हैं????'' एक ने लिखा, ''लहंगे में मर्द लग रही है ये पैंट में लड़की।'' एक ने लिखा, ''ये हमारे इंडिया का टैलेंट और नंगा तमाशा।'' एक ने लिखा, ''वह अद्भुत और जमीन से जुड़ी हुई है... कोई नखरे नहीं।'' एक ने लिखा, ''शरम लड़की बिना शादी के किस गैर मरद के साथ।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
सारा अली खान का करियर
सारा अली खान के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब जल्दी ही उन्हें 'ए वतन मेरे वतन' में देखा जाएगा। जिसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसी के अलावा अभिनेत्री को 'मर्डर मुबारक' में भी देखा जाने वाला है और इसे नेटफ्लिक्स पर जल्दी ही रिलीज किया जाने वाला है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications