सारा अली खान लॉकडाउन के बाद पहली बार निकलीं, वायरल हुआ वीडियो
सारा अली खान सबकी फेवरिट हैं और ये बात उनकी अंदाज़ हमेशा साबित कर देता है। लॉकडाउन के बाद सारा अली खान पहली बार घर से बाहर निकलीं और अपने अतरंगी रे प्रोड्यूसर आनंद एल राय के ऑफिस पहुंची।
Recommended Video
Sara Ali Khan spotted in Pink Kurta with Mask Look, Watch Video |FilmiBeat
बस जैसे ही मीडिया को ये खबर मिली, मास्क में ही सही लेकिन सारा की तस्वीर लेने पहुंच गया। सारा ने जैसे ही मीडिया को देखा वो रूकीं और तस्वीरें खिंचवाईं।

इतना ही नहीं, सारा ने मीडिया से पूछा कि वो लोग कैसे हैं और सब सुरक्षित हैं कि नहीं। इतने में किसी ने सारा से उनका फेवरिट पोज़ देने को कह दिया।
बस सारा ने इस बार भी निराश नहीं किया और तुरंत नमस्कार का पोज़ देते हुए सबको खुश कर दिया। सारा ने मीडिया को ये भी कहा कि आप लोग की वजह से मेरा पोज़ फेमस हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications