दादी की तरह सैफ अली खान की लाडली भी क्रिकेटर की बनेंगी दुल्हनिया? एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड पर राज कर रही है और उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने हर किसी को इंप्रेस किया। साथी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों का मिलाजुला प्यार मिला। सारा अली खान अपनी फिल्मों के लिए तो सुर्खियों में रहती ही है लेकिन इससे भी ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। एक्ट्रेस का नाम मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ में जोड़ा गया और अब उन्होंने खुद अपनी शादी और पार्टनर को लेकर खुलासा किया। जो कि पूरे सोशल मीडिया पर तबाही मचाए हुए है।
क्या सारा करेंगी क्रिकेटर से शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सारा अली खान से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या वह अपनी दादी शर्मिला टैगोर की तरह एक क्रिकेटर से शादी रचाएंगी। जिस पर सारा अली खान ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी के भी पैसे से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। बनना चाहती है कि उनके पार्टनर के साथ उनके बौद्धिक और मानसिक स्तरों से मेल खाए।
एक्ट्रेस को व्यक्ति के पेशे से नहीं पड़ता कोई भी फ़र्क़
इसी इंटरव्यू के साथ सारा अली खान ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि "मैं जिस तरीके की हूं मुझे वैसा ही एक व्यक्ति चाहिए है। मुझे किसी के भी पैसे से कोई फर्क नहीं पड़ता है चाहे वह क्रिकेटर, बिजनेसमैन ही क्यों ना हो। मुझे अपने जीवन में मानसिक और बौद्धिक रूप से मेल खाने वाले इंसान की आवश्यकता है। अगर मुझे किसी भी व्यक्ति में ऐसी चीजें मिल जाती है तो उसके पैसे से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। "
सारा को अभी तक नहीं मिला उन्ही के जैसा कोई शख्स
इसी इंटरव्यू में सारा अली खान से इस बारे में भी पूछा गया कि क्या वह अभी हाल ही में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी खिलाड़ी को डेट करना पसंद करेंगी? जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए यह कहा कि उन्हें अभी तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जिसके साथ वह घर बसाने के लिए सोचें। इसी के आगे सारा अली खान ने यह भी कहा कि "मैं आपके साथ पूरी तरीके से ईमानदार रह सकती हूं और मुझे लगता है कि मैं इसे पूरे आश्वासन के साथ कह सकती हूं। इसीलिए मुझे ऐसा लग रहा है कि जिस भी व्यक्ति के साथ में अपना आगे चलकर घर बसाना चाहती हूं, वैसा शख्स मुझे अभी तक नहीं मिला है।"
दोनों ने एक दूसरे को किया अनफ़ॉलो
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान को कुछ वक्त पहले क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ में डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। यहां तक कि दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में भी स्पॉट किया जा चुका है। जिस वजह से दोनों की डेटिंग की खबरें भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं शुभमन गिल ने सोनम बाजवा के टॉक शो में सारा अली खान को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बता दिया था। लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया और बताया जा रहा है कि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications