..................... भीड़ में 'इब्राहीम इब्राहीम' चिल्लाने लगीं सारा अली खान, लोग बोले- ओवरएक्टिंग कर रही है Sara Ali Khan started shouting 'Ibrahim Ibrahim' in the crowd, people said - she is overacting - Hindi Filmibeat

भीड़ में 'इब्राहीम इब्राहीम' चिल्लाने लगीं सारा अली खान, लोग बोले- ओवरएक्टिंग कर रही है

sara ali khan, ibrahim ali khan

सारा अली खान इस वक्त अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल नजर आए हैँ। हालांकि इस वक्त वो एक वायरल वीडियो को लेकर खबरों में हैं जो कि धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और लोग अपना रिएक्शन इस पर दे रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में सारा अली खान अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनका भाई इब्राहिम भी नजर आ रहा है। सारा अली खान भीड़ और पैपराजी के बीच अपने भाई को देखती हैं लेकिन वो नजर नहीं आता है। इस बीच वो तेजी तेजी से इब्राहिम को बुलाने लगती हैं।

सारा अली खान जोर जोर से चिल्लाती हैं, ''इब्राहिम.. इब्राहिम।'' इसके बार इब्राहिम आते हैं और वो गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर बिठाती हैं। पैपराजी सवाल करते हैं तो वो कहती हैं, ''छोटा भाई है।'' अब ये वीडियो वायरल हो चुका है और लोग सारा का मजाक बना रहे हैं। उनका कहना है कि सारा अली खान ओवर एक्टिंग कर रही हैं।

एक ने लिखा है, ''सारा अली खान ओवरएक्टिंग नहीं करती है इसके रियल एक्सप्रेशन ही ओवर एक्टिंग जैसी हैं क्या करे अब।'' इसकेस अलावा एक ने लिखा, ''वास्तव में.... वह बहुत स्वाभाविक, प्यारी और जमीन से जुड़ी हुई हैं।''

एक का कहना था, ''ओवर एक्टिंग कर रही है साफ पता चल रहा है।'' जबकि एक ने लिखा, ''बहुत प्यारा छोटा भाई है।'' हालांकि सारा अली खान ने किसी तरह के कमेंट्स पर रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही इब्राहिन ने कुछ कहा है। सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके चर्चा में हैं और लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म अच्छा कर रही है और हिट हो सकती है।

Read more about: sara ali khan ibrahim ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X