रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ गुरुद्वारा जाते हुए स्पॉट हुईं Sara Ali Khan, जानिए कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Arjun Pratap Bajwa- सारा अली खान फिल्मों के अलावा भी किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं। वो मुस्लिम होकर हर धर्म को फॉलो करती हैं और इस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें हो रही हैं।

खबरें हैं कि इस वक्त वो अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं लेकिन किसी की तरफ से इसको लेकर पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ अभिनेत्री को गुरुद्वारे में जाते देखा गया था।

ये गुरुद्वारा दिल्ली में स्थित हैं जहां पर सारा को अर्जुन के साथ स्पॉट किया गया था। वीडियो के सामने आने के बाद लोग फिर से उनके अफेयर को लेकर बातें कर रहे हैं और डेटिंग की अटकलें लगा रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सारा अली खान कब इसपर खुद बात करती हैं।

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?

सारा अली खान के रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन बाजवा कौन हैं? बता दें कि वो एक अभिनेता, संगीतकार और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। हालांकि वो इतने मशहूर नहीं जितना नाम सारा अली खान ने कमाया है। इन सबके अलावा वो राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। वो मशहूर नेता और पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। इसके अलावा अर्जुन प्रताप बाजवा को अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग सहायक निर्देशक के तौर पर देखा गया था।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म'मेट्रो...इन डिनो' को काफी पसंद किया गया है। फिल्म की सफलता का आनंद हसीना ले रही है। अर्जुन के अलावा सारा अली खान का नाम पहले भी कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। देखने वाली बात होगी कि वो अपने सफर में किसको हमसफर बनाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X