'हम अच्छे दोस्त नहीं हैं'- सारा अली खान ने जान्हवी कपूर को लेकर बोल डाली इतनी बड़ी बात!
इस वक्त नई अदाकाराओं की बात की जाए तो सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे काफी चर्चा का हिस्सा रहती हैं लेकिन सारा अली खान और जान्हवी कपूर को लेकर अगर बात की जाए तो उनके बीच कुछ ऐसा नहीं है जो कि दोस्ती जैसा होता है। सोशल मीडिया पर आतीं तस्वीरों की बात की जाए तो सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को कई बार साथ देखा जा चुका है। यहां तक कि दोनों को साथ में घूमते भी देखा गया।
इससे यह आभास हुआ कि वे असल जिंदगी में काफी करीब हैं। दरअसल सारा अली खान ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि खबरों में है। दरअसल उनके मुताबिक वो जान्हवी कपूर की अच्छी दोस्त नहीं हैं।

इस दौरान सारा अली खान एक साक्षात्कार में थीं और उन्होने इस बारे में खुलासा किया है। हालांकि उन्होने जान्हवी कपूर और खुद को लेकर कहा है कि वो काफी मजबूत हैं और अपने काम को लेकर दृण हैं।

सारा अली खान ने कहा
सारा अली खान ने कहा कि.. "अनन्या पांडे, राधिका, जान्हवी या वे सभी आज यहां हैं, इसका कारण यह है कि उन सभी के पास कुछ न कुछ है। जान्हवी कपूर ने इस पर कहा कि.. "हमें इस पर विश्वास करने और इसके साथ सहज रहने की जरूरत है।"

काफी ज्यादा एक्टिव
सारा अली खान और जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आकर लोगों को चौकाती रहती हैं। सारा अली खान को धार्मिक जगहों पर काफी देखा जाता है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सारा अली खान इस वक्त विकी कौशल की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जो कि लक्ष्मण उतेकर बना रहे हैँ। उन्होने हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की है। हालांकि इस फिल्म का नाम क्या होने वाला है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

'अतरंगी रे'
आखिरी बार उनको 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ देखा गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

गुडलक जेरी और दोस्ताना 2
जान्हवी कपूर की बात करें तो वो इस वक्त गुडलक जेरी और दोस्ताना 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और काफी जल्दी वो बड़ा धमाका करतीं नजर आने वाली हैँ। जान्हवी कपूर बेहतरीन अदाकारा है और इसका प्रदर्शन वो पहले भी कर चुकीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications