'ये उम्र तो गलती करने की है'- Sara Ali Khan ने सबके सामने क्यों कह डाली इतनी बड़ी बात?

सैफ अली खान की साहबजादी सारा अली खान अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनको काफी पसंद किया जाता है। एक बार फिर से सारा अली खान चर्चा में है और इसका कारण ये है कि उन्होने इस इंडस्ट्री में 5 साल पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर सारा अली खान ने जो कुछ भी कहा है वो खबरों का हिस्सा है। अभिनेत्री ने इस दौरान अपने इस सफर पर बात की और कहा कि इतने सालों में उन्होने क्या पाया है और क्या खोया है।
ये तो किसी से छिपा नहीं है कि सारा अली खान एक अभिनेत्री के तौर पर निखरकर सामने आई हैं। हालांकि सारा ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में हम हर दिन बहुत कुछ सीखते हैं। मेरा सफर भी कुछ इसी तरह रहा है।
मैं हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करती हूं।" इसके अलावा सारा अली खान ने कहा, "लेकिन मुझे यह भी लगता है कि मैंने कुछ गलतियां की हैं। मैंने ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें दर्शकों ने पसंद नहीं किया। यह मेरी गलतियां करने की उम्र है। साथ ही, मुझे लगता है कि हर बार उठने के लिए गिरना जरूरी है। और मेरे पास असफलताओं का अपना सेट है।"
सारा अली खान का ये बयान काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है और साल 2023 काफी बेहतरीन उनके लिए साबित होने वाला है।
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपने सफर की बेहतरीन शुरुआत की थी और उनको इस फिल्म में पसंद किया गया था। उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे जो कि इस वक्त इस दुनिया में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications