मुस्लिम सारा अली खान ने कैसे किया शिवलिंग छूने का पाप - भड़के काशी विश्वनाथ के कुछ हिंदु ग्रुप
सारा अली खान आजकल वाराणसी का मज़ा ले रही हैं लेकिन इस देश में ज़्यादा देर तक आजकल कोई खुश नहीं रह सकता है। सारा अली खान की भी खुशी पर अब वाराणसी के कुछ हिंदु संगठनों को नाराज़गी हो चुकी है।
दरअसल, सारा अली खान ने हाल ही में काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। अब वाराणसी के हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि सारा अली खान मुस्लिम होते हुए शिवलिंग कैसे छू सकती है।

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ में अनार्यों के लिए पूजन विधि का अलग से नियम और कानून है। यही कारण है कि अब सारा के पूजन पर कड़ी आपत्ति जताई जा रही है।
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सारा ने अपनी पूजा - अर्चना उस समय किया जब मंदिर के द्वार बंद थे। यानि कि पूजा उस समय की गई जब भगवान के विश्राम करने का समय था।
सारा अली खान आजकल वाराणसी में आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में सारा के अपोज़िट धनुष और अक्षय कुमार हैं।


Click it and Unblock the Notifications












