सारा अली खान ने दिखाई 2023 के खूबसूरत पलों की झलक, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन कुछ ना कुछ अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सारा ने एक खुबसूरत वीडियो अपडेट किया जिसमें उन्होंने 2023 की खास झलक दिखाई है।
सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो-
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान ने अपने साल 2023 की कुछ यादगार पलों को फैंस के साथ शेयर किया है।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि सारा ने इस साल कितनी फिल्मों की शूटिंग की। कान्स फिल्म फेस्टिवल की झलक दिखाई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी दिखाया कि वह इस पूरे साल कितनी जगहों पर वेकेशन मनाने गई।
सारा अली खान का ये वीडियो इतना ज्यादा बेहतरीन है, जिस पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस वीडियो के कैप्शन में सारा अली खान ने लिखा, 2023 बाय-बाय। फिल्मों, मस्ती, पहाड़ों, मम्मी और कई प्रियजनों के लिए धन्यवाद आभार संतोष आनंद । प्रकट प्यार, शांति, परिवार और तस्वीरें (और पॉपकॉर्न )। जय भोलेनाथ।
सोशल मीडिया पर सारा अली खान का तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा की तरह इस वीडियो पर फैंस जमकर रियक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। खैर आपको बता दे इस वक्त सारा अपनी फैमली के साथ लंदन में न्यू ईयर हॉलीडे मना रही हैं।
बॉलीवुड सारा अली खान का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा वैसे तो इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के किरदार में होंगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की फिल्म और होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
