Sara Ali Khan:'ऑक्सफोर्ड' से रिजेक्ट होने के बाद जब सारा अली खान को लगा था धक्का, सब छोड़ने चाहती थी एक्ट्रेस!

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज के वक्त की सबसे चर्चित और सफल यंग एक्ट्रेसेस के तौर पर जानी जाती है, कम वक्त में ही सारा ने अपना सिक्का सिनेमा जगत में जमा लिया है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सारा की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइम लाइट में रही है, इसी सबके बीच में सारा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बारें में बताया था जब उनका रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, साल 2019 में सारा अली खान को शिक्षा और जीवन के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए 'ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल' में आमंत्रित किया गया था।
इस दौरान पब्लिक के बीच स्पीच देते हुए सारा ने खुलासा किया था कि 'ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय' में पढ़ना उनका सपना था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था और इस बात से वह काफी परेशान हुई परंतु बाद में उन्होंने सब ठीक कर लिया।
अभिनेत्री यंग स्टूडेंट्स को यहां एक महत्वपूर्ण मैसेज देना चाहती थीं कि आप अपने जीवन में कितना भी गिर जाएं, आप हमेशा उठ सकते हैं, क्योंकि सुरंग के अंत में हमेशा प्रकाश होता है।
सारा ने कहा था, "मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट कर दिया गया था, जो इंग्लैंड में है, जो मेरा सपना था और मैं इसमें शामिल नहीं हो सकी। मुझे लगा था कि उस दिन मेरी दुनिया खत्म होने वाली है। उस समय मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना है।"
इसके अलावा, अपने भाषण में सारा अली खान ने स्वीकार किया था कि 'ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय' द्वारा खारिज किए जाने के बाद वह अपने जीवन के उद्देश्य से भटक गई थीं, क्योंकि ऑक्सफोर्ड में होना उनका सपना था, लेकिन अभिनेत्री ने कहा था कि कैसे उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह से बात की, जिन्होंने उन्हें समझाया कि उनके लिए पूरी दुनिया है।
फिर क्या नई शुरुवात तो हमेशा ही होती है और जल्द ही उन्हें न्यूयॉर्क में 'कोलंबिया विश्वविद्यालय' में प्रवेश मिल गया और उनका जीवन वहां बदल गया। न्यूयॉर्क में बिताए वे तीन साल उनके जीवन के सबसे अच्छे साल थे।
कहते हैं ना कि हार से ज्यादा जरुरी की आप कितनी बार प्रयास करते हैं और कहां जाना जाते हैं, सफलता तो एक ना एक दिन मिल ही जाती है। सारा अली खान आज बॉलीवुड में राज कर रही हैं और लगातार एक के बाद एक हिट फिल्म दे रही हैं। फैंस सारा को बहुत पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
