सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ इंदौर से शेयर की एक खास फोटो

By Filmibeat Desk

अतरंगी रे के बाद सारा अली खान ने अपने करियर को एक नए पायदान पर पहुंचा दिया है। सारा अली खान एक बार फिर से आनंद एल राय के साथ अपनी याद ताजा की है। सारा अली खान ने 'रिंकू' के साथ सारा अली खान ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस पेश की है। एक युवा स्टार होने और केवल चार फिल्में कर चुकी, सारा अपने करियर की शुरुआत में एक कॉम्प्लेक्स किरदार निभाने में सफल रही हैं जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत से निभाया है!

अभिनेत्री ने अक्सर फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय को उनके द्वारा अत्यधिक प्रशंसित परफॉर्मेंस का श्रेय दिया है और तब से फिल्म निर्माता के साथ एक अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं।एक सूत्र ने खुलासा किया, "अतरंगी रे की रिलीज के बाद भी सारा अली खान और आनंद एल राय के बीच अच्छा तालमेल है।

Sara Ali Khan

फिल्म की रिलीज के बाद से सारा इंदौर में शूटिंग कर रही हैं और जब भी उन्हें समय मिलता है वह आनंद जी को फोन करती हैं। दोनों लाइफ, सिनेमा, किताबें, खाना और यहां तक ​​कि उन प्रॉजेक्ट्स पर चर्चा करते हैं जिन पर वे काम कर रहे हैं। अतरंगी रे उनके लिए बहुत खास फिल्म थी।"सूत्र आगे कहते हैं, "अतरंगी रे की शूटिंग के दौरान, सारा और आनंद जी ने मदुरै और दिल्ली के लोकल खाने का एक साथ आनंद लिया था।

वे सुबह सनराइज़ ड्राइव पर जाते थे और शाम को सूफी का आनंद लेते। अब भी, सारा आनंद जी को इंदौर के स्वादिष्ट भोजन की तस्वीरें भेजती हैं और वे अक्सर सेट से अपनी यादों को याद करते हैं।"सारा और आनंद एल राय स्क्रीन के बाहर भी एक अच्छा रिश्ता साझा करते है और एक-दूसरे की प्रशंसा करते आये है। अभिनेत्री ने हमेशा से रिंकू के लिए आनंद एल राय के विश्वास पर अपना विश्वास दिखाने का जिक्र किया है।दूसरी ओर, सारा वर्तमान में विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म की शूटिंग इंदौर में कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X