सारा अली खान मंदिर भी गईं और मस्जिद भी, लेकिन पहली बार किसी ने नहीं किया ट्रोल, देखिए तस्वीरें
सारा अली खान को अक्सर ही उनके धर्म के लिए ट्रोल कर दिया जाता है। कभी मुस्लिम कट्टरपंथी उनके हिंदू रिवाज़ों को मानने पर गुस्सा दिखाते हैं तो कभी हिंदू कट्टरपंथी उनके मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू धर्म की रीतियों का पालन करने पर रोष जताते हैं। लेकिन सारा इन सारी बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए बेबाकी से वो करती जाती हैं जो उन्हें करना है और आखिरकार उन्होंने ट्रोल्स का भी दिल जीत ही लिया है।
दरअसल, सारा अली खान आजकल कश्मीर की वादियां घूम रही हैं। इस दौरान वो मंदिर गईं, मस्जिद गईं, चर्च गईं और गुरूद्वारे भी गईं। उन्होंने सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

ऐसा पहली बार हुआ है जब सारा अली खान मंदिर और मस्जिद गईं लेकिन उन्हें किसी ने भी ट्रोल नहीं किया। किसी ने उनके धर्म पर सवाल नहीं उठाया। किसी ने उनसे उनका धर्म नहीं पूछा। और देखा जाए वो वाकई ये सारा अली खान की जीत है। इससे पहले जब जब सारा ने किसी धार्मिक स्थल से अपनी तस्वीर शेयर की है उन्हें ट्रोल किया गया है।
गौरतलब है कि सारा अली खान ऐसे परिवार से आती हैं जहां सारे ही धर्म माने जाते हैं। सारा अली खान के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं तो उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। सारा अली खान की दादी शर्मिला टैगोर भी हिंदू हैं। वहीं सारा ने अब अपनी इन तस्वीरों से ये साफ कर दिया है कि हर धर्म बराबर हैं। उनका ये सर्व धर्म सम्मान वाला पोस्ट सभी का दिल जीत रहा है।


Click it and Unblock the Notifications