कभी जमीन में बैठकर तो कभी लोगों के सहारे क्यों चल रही है सारा अली खान, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने फैशन और स्टाइल के कारण खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने बॉलीवुड की वरिष्ठ एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर उन्हें अपने 'सपनों की रानी कहा। आपको बता दें, शर्मिला टैगोर फिल्म 'गुलमोहर' से 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
वहीं इसके अलावा सारा अली खान अपने फ्रेंड सैंकी के साथ पूल में एन्जॉय करती हुई दिखीं। ये तस्वीरें सारा अली खान की वेकेशन की हैं जहां वे फ्रेंड और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सैंकी के साथ खूबसूरत पलों को बिताती नजर आ रही हैं। हालांकि सैंकी के साथ अक्सर सारा अली खान अपने इंस्टा रील बनाती नजर आती हैं। इससे पहले वे इस कतार में भी सैंकी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। वही मंडे वॉकिंग वीडियो भी उन्होंने सैंकी के साथ बनाई। कभी-कभी वे डांस वीडियो भी सैंकी के साथ बनाते नजर आती हैं।
इन सबके अलावा सारा एक और वजह से चर्चा में है। दरअसल, सारा अली खान ने अपना एक वीडियो मंडे वॉक का पोस्ट किया, जिसमें वे रेड टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं जिसमें उन्होंने ब्लू हाई हील्स पहनी हुई है। इस वीडियो में तैयार होकर रूम में कैट वॉक करते हुए तो कभी अपने फ्रेंड सर्कल के साथ बाइक पर बैठे हुए, तो कभी फ्रेंड शैंकी का सहारा लेते हुए जमीन पर सहारा चलते हुए, तो कभी दो लोगों का सहारा लेकर चलते हुए दिख रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, मंडे वाकिंग लाइक.. यानी मंडे किस तरह से स्लो मोशन में चलता है, वो बताती नजर आ रही हैं।
सारा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लगभग 2 लाख लोग उसे लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें इससे पहले सारा अली खान दोहा में कतार एयरवेज के लिए भी शूट करवाती नजर आई थी और इस फोटोशूट में उनका साथ दिया था अनन्या पांडे ने।
यूथ में फेमस सारा अली खान को इंस्टाग्राम पर 41.6 लोग फॉलो करते हैं। सारा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को अपने नए-नए लुक्स के फोटोस और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications