Sara Ali Khan ने शादी को लेकर बताए अपने प्लान, बोलीं- वो मुझसे दूर रहे...

Sara Ali Khan Marriage Plans

Sara Ali Khan Marriage Plans: अभी के समय में सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सारा अली खान पटौदी खानदान की शहजादी है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वह कैसा लड़का चाहती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान ने शहनाज गिल के शो के दौरान बताया कि वह कैसा लड़का ढूंढ रही है। शहनाज गिल ने जब एक्ट्रेस से सवाल किया की शादी का क्या प्लान है? तब सारा अली खान ने जवाब दिया कि "अभी तक तो कोई भी प्लान नहीं है। ढूंढना पड़ेगा कोई अंधा पागल, जो मुझसे शादी करें और अभी उसकी खोज जारी है।"

बाद में शहनाज गिल ने सवाल किया कि उनका कैसा लड़का चाहिए तो सारा अली खान ने मजाक में कहा कि "एक अंधा पागल चाहिए क्योंकि अगर उसमें दिमाग होगा तो वह मुझे जान जाएगा और फिर मुझसे डर कर भाग जाएगा। वह मुझसे जितना दूर रहे उतना ही अच्छा है।"

सारा अली खान ने इस पर आगे यह भी बताया कि "मैं शादी तो करना चाहती हूं लेकिन अभी मेरा सेटल होने का कोई भी प्लान नहीं है।" एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह कई सारे लोगों को फेक आईडी से स्टॉक करती हैं और इनमें से सबसे पहला नाम रणवीर सिंह का भी है।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X