सारा अली खान मालदीव्स में मना रही हैं छुट्टियां, ग्लैमरस तस्वीरें हो रही है वायरल- PHOTOS
पिछले कुछ महीनों लगभग सभी बॉलीवुड कलाकार मालदीव्स में छुट्टियां मनाने जा चुके हैं। तापसी पन्नू, वरूण धवन, टाइगर श्राफ से लेकर काजल अग्रवाल, कैटरीना कैफ सभी मालदीव्स में वेकेशन एन्जॉय करते दिखे हैं। वहीं, अब सारा अली खान भी वेकेशन का मजा ले रही हैं। उन्होंने पहले दिन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में सारा बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। कई यूजर्स सारा के लुक और स्टाइल की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।

'कुली नंबर वन' की रिलीज और 'अतरंगी रे' की शूटिंग के बाद वह वैकेशन के लिए मालदीव्स पहुंची हैं। समुद्र किनारे के इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, 'मिट्टी में पैर और नाक को चूमतीं सूरज की किरणें।' इन तस्वीरों में सारा अली खान का ग्लैमरस स्टाइल देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications