सारा अली खान ने अब्बा सैफ अली खान की बेहद प्यारी तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे
सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के साथ बचपन की कई तस्वीरें शेयर की। सारा ने फादर्स डे के मौके पर अपने अब्बा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैंने बहुत सारी चीज़ें पहली बार अब्बा के साथ ही की हैं। इन तस्वीरों को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान ने केदारनाथ से अपना फिल्म डेब्यू किया है और अब वो कुली नं. 1 में दिखाई देंगी।
इसके अलावा सारा अली खान, कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल 2 में भी दिखाई देंगी। दिलचस्प ये है कि फिल्म के पहले भाग में सैफ अली खान और अब दूसरे भाग में सारा अली खान।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने जब से इस फिल्म की शुरूआत की है, तब से दोनों की नज़दीकियों के किस्से सुनने को मिलते हैं। हालांकि कॉफी विद करण में सैफ अली खान कह चुके हैं कि अगर लड़के के पास पैसा है तो उनकी बेटी को डेट कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications