..................... Sara Ali Khan shares a BTS clip from the Zara Hatke Zara Bachke shooting days, gets nostalgic, thanks the audience for their love - Hindi Filmibeat

Sara Ali Khan ने अपनी फिल्म के सेट से शेयर किया BTS वीडियो, मिस कर रही हैं शूटिंग के वो दिन!

sara-ali-khan-shares-a-bts-clip-from-the-zara-hatke-zara-bachke-shooting-days-gets-nostalgic

Sara Ali Khan shares a BTS video: सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर जरा हटके जरा बचके को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म से दर्शकों ने सारा अली खान के अभिनय की भी तारीफ की है।

लिहाजा, अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दर्शकों को प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही 'जरा हटके जरा बचके' के शूटिंग के दिनों की एक थ्रोबैक वीडियो भी शेयर की। बता दें, जरा हटके जरा बचके ने चार दिनों में 26 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

शूटिंग के दिनों को सारा ने किया याद

सारा ने उज्जैन शहर में फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए और बिहाइंड द सीन से क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "इस कार की सवारी याद आ रही है, शूटिंग के वो दिन याद आ रहे हैं, आप सभी के प्यार के लिए बहुत आभारी हूं .. #ZaraHatkeZaraBachKe #Throwback #TakeUsBack

दर्शकों को प्यार देने के लिए कहा धन्यवाद

सारा अली खान ने फिल्म को मिल रहें पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में खुद को बड़े पर्दे पर देखना मिस कर रही थी, और ज़रा हटके ज़रा बचके की रिलीज़ के बाद मैं जो गर्मजोशी, प्यार और स्वीकृति देख रही हूं, उसके लिए मैं एक्साइटेड और कृतज्ञ हूं।"

गौरतलब है कि, जरा हटके जरा बचके के बाद, सारा अली खान अपनी आगामी प्रोजेक्ट होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक', अनुराग बसु की 'मेट्रो इन..दिनों ' और 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X