रमजान के महीने में छोटी ड्रेस पहनने को लेकर ट्रोल हो गईं सारा अली खान- भाई के साथ शेयर की थी तस्वीर
सारा अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वर्कआउट तस्वीर शेयर की है, जो उनके लिए मुसीबत बन गई है। इस तस्वीर में सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर को लेकर सारा ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। लोगों का कहना है कि रमजान के महीने में ऐसी छोटी ड्रेस में फोटो पोस्ट करना रमजान का अपमान है। लोगों ने सारा पर जमकर निशाना साधा है।
फोटो शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'नॉक-नॉक, कौन है. हम नहीं हैं, क्योंकि हम तो वर्कआउट कर रहे हैं..' इस पोस्ट पर अब तक 6000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। जहां कुछ लोग सारा और इब्राहिम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने ट्रोल करते हुए लिखा कि रमजान के महीने में ऐसे कपड़े पहनने में शर्म आनी चाहिए।

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब सारा अली खान को उनकी तस्वीरों के लिए ट्रोल किया गया है। सोशल मीडिया पर सारा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, लेकिन उन्हें ट्रोल भी काफी किया जाता रहा है। फिल्मों की बात करें तो सारा की कूली नंबर वन और अतरंगी आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications