कुली नंबर 1 से सामने आया अनदेखा वीडियो, वरुण धवन बने हॉट नर्स- सारा अली खान ने उड़ाई खिल्ली!
सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन में दोनों इन दिनों फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बीच सारा ने कुली नंबर 1 से अनदेखा वीडियो शेयर किया है। साथ ही दुनिया की सबसे हॉट नर्स से भी फैंस को मिलवाया।
दरअसल सारा ने ये वीडियो वरुण धवन का शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन का मेकअप हो रहा है और वह एक नर्स के रोल में नजर आ रहे हैं। सारा भी उनके साथ हैं और वह कहती हैं कि मिलिए सबसे हॉट नर्स से। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक हजारों फैंस ने इसे देख डाला है। साथ ही कमेंट्स कर वरुण और सारा की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications