मां अमृता के साथ सारा अली खान ने शेयर की PIC, फैंस का ऐसा आया रिएक्शन
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ प्यारी फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के बाद पता चलता है कि लॉकडाउन में वह मां के साथ समय बिता रही हैं। वेरीफाइड इंस्टाग्राम पर सारा अली खान ने मां अमृता के साथ तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों की प्यारी स्माइल दिखने लायक है।
सारा अली खान की मां अमृता सिंह बेटी की चंपिंग करती दिख रही हैं। बेटी भी मां के हाथों से चंपिंग का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। फैंस को मां बेटी का ये फोटो काफी पसंद आ रहा है। अब तक लाखों लोगों ने इस फोटो को पसंद कर डाला है।

कुछ फैंस ने सारा अली खान को अपनी मां अमृता की फोटोकॉपी बताया। वहीं कुछ ने सारा और अमृता के जबरदस्त बॉन्ड की काफी तारीफ की। इस तस्वीर में सारा और अमृता के बॉन्ड को समझा जा सकता है।
बता दें सैफ अली खान और अमृता की बेटी सारा अली खान है। सैफ और अमृता का तलाक हो चुका है। अमृता अब अलग रहती हैं। वहीं सैफ ने बेबो करीना कपूर से शादी की है और उनके दो बेटे हैं। वहीं सारा का एक भाई भी है इब्राहिम।
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगी। इसमें धनुष भी लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











