..................... Sara Ali Khan Share Photo with brother ibrahim ali khan sitting under an orange tree - Hindi Filmibeat

भाई इब्राहिम के साथ हॉलीडे एन्जॉय कर रहीं सारा अली खान, शेयर की ये खास तस्वीर

एक्ट्रेस सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ फोटो शेयर की। दोनों एक ओरेंज पेड़ के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। सारा भाई के साथ छुट्टियां एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी फोटो पर फैंस ने कमेंट्स भी किए और दोनों भाई बहनों की तालमेल की तारीफ की। सारा ने इस फोटो पर कैप्शन पर लिखा, "ऑरेंज यू हैप्पी आई एम योर सिस्टर, वैल यू बैटर बी मिस्टर!"

Sara Ali Khan

सारा आए दिन भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर शेयर करती हैं। दोनों की बॉन्डिंग हमेशा ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। दोनों एक मैगजीन के लिए साथ में फोटोशूट भी करवा चुके हैं। इब्राहिम हमेशा ही अपने पापा सैफ अली खान की कार्बन कॉपी लगते हैं। आजकल सैफ अली खान आने वाली फिल्म तांडव को लेकर बिजी हैं। हालांकि अब वह पैटरनिटी लीव पर हैं। करीना कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

वहीं सारा अली खान भी कुली नंबर 1 से अभी फ्री हुई हैं। कुली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आईं। अब सारा अली खान ने अक्षय कुमार के साथ आने वाली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले सारा और अक्षय की फोटो वीडियो ताजमहल से सामने आई थी।

हाल में ही सारा अली खान ने अपने कोस्टार अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए मीडिया से कहा था कि अक्षय सर काफी ही शानदार शख्स हैं। वह सेट पर सबको मालिक कहकर बुलाते हैं। क्रू मेंबर से लेकर कलाकारों सभी को वह ऐसा ही कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X