Sara Ali Khan ने जब तौलिया का दाम सुनकर अपनी मां को लगा दी डांट, बोलीं- अक्ल नहीं है, देखते रह गए विक्की कौशल

Sara Ali Khan scolded Amrita Singh: हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म "जरा हटके जरा बचके" की प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने थे, जहां एक्टर से सारा से जुड़ी कुछ मजेदार किस्सों का खुलासा किया।
शो के रिलीज हुए एक प्रोमो में देख सकते हैं कि विक्की बता रहे हैं कि कैसे एक दिन सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह को फोन पर डांट लगा रही थी। बाद में उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
तौलिये का दाम सुनकर मां से लड़ पड़ीं सारा
विक्की कौशल ने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन मैंने सारा को अमृता मैम को डांटते हुए देखा। मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा क्या हुआ, तो मैंने उससे पूछा कि क्या सब ठीक है! उसने जवाब दिया, "नहीं यार, मेरी मम्मी को अक्ल नहीं है। वो 1600 रुपए का तौलिया खरीद लाई हैं।"
विक्की की बात सुनकर कपिल शर्मा वहां मौजूद दर्शक भी हंस पड़ते हैं। विक्की ने कहा, मुझे पहले लगा कि ये मजाक कर रही है, लेकिन ये सच बोल रही थी। इस पर सारा अली खान जवाब देते हुए कहती हैं कि वैनिटी वैन में 2-3 तौलिए मुफ्त में टंगे रहते हैं। उनमें से यूज कर लो, 1600 का तौलिया कौन खरीदता है।
2 जून को रिलीज हो रही है फिल्म
बता दें, 'जरा हटके जरा बचके' के साथ पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान साथ आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक हैं लक्ष्मण उतेकर, जबकि प्रोड्यूस किया है दिनेश विजन ने। फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दोनों कलाकार जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन करते दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications