'सोने के बर्तन में खाना देते थे..' सारा अली खान ने खोली पोल? अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पर क्या बोल गई हसीना!

प्री-वेडिंग सेरेमनी का नाम आए तो इस वक्त सिर्फ एक नाम ही सुनाई देता है और वो है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट। इन दोनों की प्री वेडिंग को लेकर महीनों से बातें हो रही हैं। पहले जामनगर और बाद में क्रूज पर पार्टी होने के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं।
इस प्रीवेडिंग फंक्सन में शायद ही ऐसा कोई सेलिब्रिटी होगा जो ना पहुंचा हो। लेकिन इस दौरान सारा अली खान ने इस पार्टी को लेकर कुछ ऐसा राज खोले हैं जो कि आपको हैरान करने वाला है। उन्होने बताया कि पार्टी में सोने के बर्तन में खाना मिलता था। सारा अली खान इस दौरान मिड डे से बात कर रही थीं।
क्या बोलीं सारा अली खान
सारा अली खान इस दौरान मजाक के मूड में थीं।। अगल आपने सच में मान लिया है कि वहां सोने की प्लेट में खाना मिलता है तो रुकिए। सारा ने कहा, 'वहां पर वो लोग सोना परोसते थे, जैसे हम रोटी के साथ सोना खाते थे और हर जगह हीरे थे।'' मजाक खत्म करते हुए सारा अली खान सीरियस हुईं और उन्होने कहा, 'ये बेहद शानदार और अच्छा कार्यक्रम था जहां पर खूम मेहमानवाजी हुई।
मैं अनंत के साथ स्कूल गई हूं। मैंने राधिका को बड़े होते हुए देखा है। मेरा ऐसा मानना है कि पूरा अंबानी परिवार लोगों का काफी अच्छे स्वागत करते हैं। जब मैं स्कूल में थी तो नीता मैडम धीरूबाई अंबानी स्कूल में उस वक्त चेयरपर्सन हुआ करती थीं।
सारा अली खान की बात काफी चर्चा में है और लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान इस वक्त एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रही हैँ। आखिरी बार उनको 'ऐ वतन मेरे लिए' और 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी आयुष्मान खुराना के साथ समय बिता रही है।


Click it and Unblock the Notifications