जाह्नवी और अनन्या हैं सारा अली खान की कंपटीशन- इस सवाल पर अभिनेत्री ने दिया चौंकाने वाला जवाब
आज सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल 2 का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक इस ट्रेलर में धमाकेदार लग रहे है लेकिन फैंस के रिएक्शन कुछ मिले जुले से नजर आ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा अली खान से जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे से कंपटीशन के बारे में पूछा गया और उन्होने जैसा जवाब दिया वो काफी ज्यादा शानदार था।
हम लोग काफी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। हम लोगों के बीच में कंपटीशन जैसा कुछ भी नहीं हैं। सारा अली खान ने कहा कि उनको पता है कि इस फिल्म के लिए भी वो दोनो शुभकामनाएं देंगीं।

बता दें कि सारा अली खान ट्रेलर लॉन्च के दौरान के काफी खुश नजर आ रही थीं और मीडिया के सवालों का काफी गर्मजोशी के साथ जवाब दे रहीं थीं। हालांकि ट्रेलर को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसको सिरे से नकार दिया है।
अब देखना ये है कि फिल्म कैसी रहती है। सारा अली खान की बात करें तो उन्होने फिल्म केदारनाथ से शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिलहाल सारा अली खान फिल्म लव आज कल 2 को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications