'सॉरी अम्मी अब्बा, नाक कट गई', सारा अली खान ने किया ऐसा काम फिर सरेआम मांगी माफी!

सारा अली खान कितनी टैलेंटेड हैं ये तो आप उनकी फिल्मों में देख चुके हैं लेकिन उनके सोशल मीडिया पर आए पोस्ट भी काफी चर्चा में रहते थे। ऐसे में उन्होने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जो कि चर्चा में है। सारा अली खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो नाक कटने की बात कहते हुए अपने माता पिता से माफी मांग रहीं है। दरअसल सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह से सरेआम सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।

उन्होने लिखा है.. 'सॉरी अम्मी अब्बा लग गई, नाक काट दी।' अरे चौंकिए नहीं.. सच में सारा अली खान की नाक कटी है और इसका कारण है नाक में लगी चोट। उन्होने एक वीडियो साझा किया जिसमें वो नाक पर पहले एक पट्टी बांधे नजर आ रहीं हैं और बाद में उसको हटाते हुए दिखाती हैं।

sara ali khan, सारा अली खान

उनकी नाक से खून बह रहा है। दरअसल सारा अली खान के नाक पर चोट लगी है। इस इंजरी का क्या कारण है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

सारा अली खान के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं और उनको जल्दी ठीक होने के लिए कह रहे हैं। सारा अली खान को कुछ लोग इतनी सी चोट कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं और दिखावा ना करने के लिए कह रहे हैं।

सारा अली खान इस समय अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी रे को लेकर काफी बिजी हैं। उनके साथ इस फिल्म धनुष भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के सेट से कई वीडियो और तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X