Sara Ali Khan: विक्रांत संग अपनी नई फिल्म के लिए पूरी तैयार हैं सारा, सामने आया वीडियो

Sara Ali Khan: ओटीटी पर अपनी नई फिल्म 'गैसलाइट' को लेकर सारा अली खान लंबे समय से चर्चा में थी, इस फिल्म में सारा के साथ मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर डिज्नी हॉटस्टार ने नया वीडियो साझा करके फैंस को फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार सारा अली खान और विक्रांत मैसी फिल्म 'गैसलाइट' में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दे कि इससे पहले सारा की एक और फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, यह दूसरा मौका होगा जब सारा को ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने का मौका मिलेगा।
फिल्म 'गैसलाइट' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 'गैसलाइट' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 मार्च, 2023 को डायरेक्ट स्ट्रीम होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।
पवन कृपलानी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'गैसलाइट' में सारा अली खान और विक्रांत मैसी के अलावा चित्रांगदा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 'गैसलाइट' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म 'गैसलाइट' के वह 'ऐ वतन मेरे वतन' और फिल्म 'मर्डर मुबारक' में जल्द ही नजर आएंगी जिसको लेकर ऑफिशियल जानकारी पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications