Sara Ali Khan: कार्तिक संग अपने ब्रेकअप पर पहली बार सारा ने दिया बयान

Sara Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ मतलब अपने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है और अपनी स्थिति को लेकर बात की है। सारा जो कि हमेशा अपने बिंदास अंदाज और शानदार स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।
हाल ही में फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत में सारा ने अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की, जिसने उनके जीवन को प्रभावित किया, जिससे साल 2020 उनके लिए अब तक का सबसे बुरा साल रहा, परुंतु सारा ने खुद को बहुत ही बेहतरीन तरीके से संभाला और काम को शानदार तरीके से शुरु किया।
खुल कर अपनी बात रखते हुए सारा अली खान ने बताया, 2020 बद से बदतर होता गया। शुरुआत ब्रेकअप से हुई और बिगड़ती चली गई। यह बहुत बुरा साल था और इसका ज्यादातर हिस्सा इंटरनेट पर मौजूद है।'
सारा ने आगे कहा, कभी-कभी आप जानते हैं कि आप ट्रोलिंग के लायक हैं या जब कुछ वास्तव में खराब है, लेकिन ट्रोल से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आपका दिल टूट गया है, दुखी हैं, थके हुए हैं, डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं, तो क्या फर्क पड़ता है 20 लोग पढ़ रहे हैं, लेकिन आप खुद इतने परेशान हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
आगे सारा ने बताया, "केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद मुझे एक आसन पर रखा गया था, जिसके लिए मुझे यकीन नहीं था कि मैं योग्य थी। 'लव आज कल 2' के बाद मुझे बेरहमी से नीचे घसीटा गया।
तो इस तरह से सारा अली खान ने अपने ब्रेकअप और फ्लॉप फिल्मो को लेकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने सब कुछ बहुत ही अच्छे से संभाला और आगे बढ़ी। गौरतलब है कि सारा और कार्तिक की डेटिंग की खबरों की वजह से सारा को लेकर कई सारी बातें सामने आई थी परंतु दोनों में से किसी ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो सारा अगली बार 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'गैसलाइट' जैसी फिल्मों का हिस्सा होंगी। सारा के पास अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' भी है। इसके अलावा भी सारा के पास कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनको लेकर अभिनेत्री काफी व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
