..................... Sara Ali Khan: Saif Ali Khan daughter Sara Ali Khan Name in Shubman Gill Cricket match, then Virat Kohli did this - Hindi Filmibeat

Sara Ali Khan: मैच में लगे एक्ट्रेस के नाम के नारे, तो सैफ की बेटी का नाम सुनकर विराट कोहली ने किया ये काम...

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को अभी इंडस्ट्री में आए ज्यादा वक्त तो नहीं हुआ है परंतु उनका नाम हर तरफ गुंजता है, इस बार भारतीय किक्रेट मैच के दौरान ही उनका नाम जोर जोर से गुंज रहा था। सारा अली खान के नाम से मैंच के दौरान शुभमन गिल को सबने परेशान किया और इस बार विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया।

दरअसल बात ऐसी है कि, एक्ट्रेस सारा अली खान और शुभमन गिल के इश्क के चर्चे चल ही रहे थे। दोनों के हर तरफ खबरें हैं परंतु दोनों में से किसी ने भी इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी हैं।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि किक्रेट के मैदान पर सब लोग शुभमन को सारा अली खान के नाम से चिड़ा रहे हैं और जोर जोर से सारा अली खान चिल्ला रहे हैं। इस पर भारतीय किक्रेटर विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन देते हुए टीम की ओर इशारा किया है।

वीडियो को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जाहिर है कि फैंस ने दोनों के रिश्ते को पहले से ही कंफर्म कर चुके हैं। फिलहाल वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, देखना होगा कि इस पर शुभमन या सारा में से कोई अपनी प्रतिक्रिया देता है या नहीं।

बात ऐसी है कि, क्रिकेटर जब एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ नजर आने लग गए तो सोशल मीडिया पर इनके अफेयर के चर्चे होने लग गए और दोनों के रिश्ते को लेकर कई सारे अफवाहें सामने आने लगी। दोनों की कई सारी तस्वीरें भी साथ में सोशल मीडिया पर चर्चें होने लगे।

गौरतलब है कि, सोनम बाजवा के साथ एक शो में उनसे बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता का नाम पूछा गया था। इस पर क्रिकेटर ने चुटकी ली "सारा!" और जब सोनम ने पूछा, "क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं?" इस सवाल को सुनकर उन्होंने जवाब दिया, "हो सकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X