सारा अली खान ने बुजुर्गों के साथ एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे हैं तारीफ!

सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि वो कई तरह की हरकतें करती हैं। कभी वो मस्ती में होती हैं तो कभी किसी से ज्यादा बात नहीं करती हैं। लेकिन जो उनकी परवरिश है उसको लेकर लोग अक्सर बातें करते हैं।
इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सारा अली खान नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा अली खान ने बुजुर्गों दंपत्ति के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जोकि खबरों का हिस्सा है। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल केदारनाथ स्टार मुंबई एयरपोर्ट पर है और चेक इन करने से पहले उनकी मुलाकात बुजुर्ग जोड़े से होती है जोकि शायद सारा अली खान के फैन थे। इस दौरान सारा अली खान ने उनको देखते ही हाथ जोड़कर नमस्ते किया। जैसे ही उन्होने नमस्ते किया लोगों को ये अदा काफी पसंद आई है।
कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''परवरिश काफी अच्छी है।'' एक ने लिखा, ''सारा अली खान हंबल है।'' एक का कहना था, ''नाम के आगे से अली हटा दो।'' एक ने लिखा, ''मस्त रहती है।'' एक ने लिखा, इसका अपना ही अंदाज है। एक ने लिखा, कभी कभी ओवरएक्टिंग करती है। लोगों के द्वारा सारा अली खान को लेकर इस तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि सारा ने रिएक्ट नहीं किया है।
वर्कफ्रंट
सारा अली खान हाल ही में किसी फिल्म का हिस्सा नहीं है। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म लुका छुपी 2 में वो नजर आएंगी। सारा अली खान अपने अभिनय को लेकर काफी मेहनत करती हैं। अपनी फिटनेस से वो करोड़ों लोगों को प्रभावित करती हैँ। इसका एक कारण ये भी है कि फिल्म में आने से पहले सारा अली खान काफी फैट थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications