PICS: सारा अली खान के सेक्सी फोटोशूट की उड़ी धज्जियां, लोगों ने उड़ाया जमकर मज़ाक
सारा अली खान दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस से लेकर डायरेक्टर्स तक की पहली पसंद बनी हुई हैं। अब उन्होंने फिल्मफेयर के साथ एक Wild फोटोशूट किया अफ्रीका के जंगलों में। फिल्म फेयर के इस महीने के अंक के कवर पर सारा अली खान की तस्वीर दिख रही है। लेकिन फिर उनके फोटोशूट की तस्वीरें जारी हुईं।
अब जैसे ही फैन्स ने ये तस्वीरें देखीं तो वो हंसते हंसते लोटपोट हो गए। दरअसल, एक तस्वीर में एक सारा अली खान एक अफ्रीकी आदमी के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। मज़ेदार ये है कि तस्वीर में सारा की परछाई दिखाई दे रही है लेकिन आदमी की नहीं। बस इसी बात पर लोगों ने सारा अली खान का जमकर मज़ाक उड़ाया।

वैसे केवल सारा अली खान ही नहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस फोटोशॉप का शिकार हुए हैं। पिछले साल करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर ट्वीट की। तस्वीर बेहद हॉट थी जहां, टाईगर पानी से निकल रहे थे। बस कमी इतनी सी थी कि तस्वीर से टाईगर श्रॉफ की नाभि ही गायब थी।
वहीं कुछ सालों पहले सलमान खान की सुलतान का पोस्टर भी खराब फोटोशॉप की वजस से लोगों के निशाने पर चढ़ा। सारा की तस्वीर देख कर भी लोगों ने ऐसी ही प्रतिक्रिया दी कि ऐसा गंदा फोटोशॉप कहीं नहीं देखा।
वहीं दूसरी तऱफ एक फैन ने समझाया कि ये सारी चीज़ें, अफ्रीका का परंपरा का हिस्सा हैं और कोई भी इंसान इसे यूं ही नहीं पहन सकता है। खासतौर से फोटोशूट के लिए तो बिलकुल नहीं।
वैसे आप देखिए सारा की कुछ बेहद शानदार तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications













