Gaslight Trailer: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'गैसलाइट' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखा सारा अली खान की एक्टिंग का जादू

Gaslight Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की नई ओटीटी फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के होने के बाद इसको सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वहीं ट्रेलर में सारा की एक्टिंग का जादू देख फैंस खुश हो गए हैं। फिल्म में सारा के अलावा दूसरे कलाकारों का भी अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत सारा से ही होती है, जब मिशा (सारा अली खान) 15 साल के बाद अपने परिवार की पुश्तैनी जमीन में लौटती है और उसके साथ अजीब घटनाएं होने लगती हैं। रुक्मणी (चित्रांगदा सिंह) और कपिल (विक्रांत मैसी) के साथ मिलकर मिशा अपने इर्द-गिर्द हो रही चीजों पर सवाल उठाती है, जब वह सच की गहराइयों को जानने लगती है, तब राज और ज्यादा गहरे होते जाते हैं।
ट्रेलर में सारा अली खान का जो किरदार है वह काफी शानदार लग रहा है और सारा ने इस फिल्म में काफी अलग एक्टिंग की है। सारा के साथ फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर चित्रागंदा सिंह और विक्रांत मैसी नजर आ रहे हैं।
डिद्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म 'गैसलाइट' 31 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सारा काफी उत्साहित हैं, साथ ही उनके फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर सारा अली खान ने बताया, 'गैसलाइट एक क्लासिक जासूसी कहानी है, जो डरावनी, लेकिन खूबसूरत, आलीशान जागीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
वहीं एक्टर विक्रांत मैसी ने कहा, गैसलाइट की शूटिंग का सफर बेहतरीन था। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसके हर किरदार की सच्चाई इसे ज्यादा दिलचस्प बनाती जाती है। कपिल एक पेचीदा किरदार है, दर्शकों को पूरी फिल्म में मजा आएगा।
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने गैसलाइट को लेकर बताया, 'थ्रिलर्स ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है। 'गैसलाइट' ने मुझे इस जॉनर में हाथ आजमाने का मौका दिया और मुझे ऐसे किरदार में ढाला। जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया था। रुक्मणी के किरदार के साथ एक एक्टर के तौर पर मैंने अपने कई पहलूओं को खोजा और यह सचमुच बहुत अलग था।


Click it and Unblock the Notifications