सारा अली खान के ड्राइवर को कोरोना, एक्ट्रेस की CORONA रिपोर्ट भी आई सामने
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बीएमसी द्वारा उनके ड्राइवर को क्वारनटांइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही सारा अली खान ने बताया कि मैं और मेरा परिवार फिलहाल घर पर हैं। सारा ने लिखा कि वह भी कोरोना टेस्ट करवा चुकी है। उनकी कोरोना टेस्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा सारा अली खान ने बीएमसी को अपने पोस्ट में शुक्रिया अदा किया।
Recommended Video

फैंस के लिए सुकून की बात ये है कि सारा अली खान व उनका परिवार सुरक्षित है। सारा के पोस्ट पर तुरंत फैंस ने चिंता जतानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में सारा अली खान के कमेंट बॉक्स में फैंस की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। सभी ने एक्ट्रेस को ध्यान रखनी की सलाह दी। बता दें हाल में ही बच्चन परिवार और अनुपम खेर के परिवार को कोरोना हो गया। इसके बाद टीवी एक्टर पार्थ समथान को कोरोना से संक्रमित होने की खबर भी सामने आई। इन खबरों ने फैंस को खासा निराश किया।


Click it and Unblock the Notifications