Viral: सारा अली खान ने इन तस्वीरों के साथ किया भाई इब्राहिम को बर्थ डे विश
सैफ अली खान के सीनियर नवाब इब्राहिम अली खान आज अपना 19वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनकी बहन सारा अली खान ने उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विश किया है। सारा ने इब्राहिम के साथ मालदीव्स की अपनी छुट्टियों की तस्वीर शेयर की।
तस्वीर शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा - हैप्पी बर्थडे मेरे भाई। मैं बहुत मिस कर रही हूं और जितना तुम जानते हो मैं तुम्हें उससे ज़्यादा प्यार करती हूं। काश आज मैं तुम्हारे साथ होती।

गौरतलब है कि सारा अली खान, आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही वो वाराणसी के गंगा घाट किनारे नाव में घूमने और गंगा आरती का आनंद उठाते दिखाई दी थीं।
बात करें इब्राहिम की तो सारा और इब्राहिम ने नए साल 2020 का स्वागत एक साथ अमृता सिंह के साथ फैमिली हॉलीडे पर किया था। देखिए उनकी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











