फिल्में छोड़कर अब पटौदी राजघराने की विरासत संभालेंगी सारा अली खान? शाही लाइफस्टाइल में हुई फिट

Sara Ali Khan Royal Affair: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बैकग्राउंड से तो सभी वाकिफ हैं। पटौदी घराने की ये प्रिंसेस अपनी सादगी और सिंपलिसिटी को लेकर छाई रहती हैं लेकिन अब सारा अली खान का रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

Sara Ali Khan Royal Affair

सारा अली खान का रॉय अफेयर

सारा अली खान ने अपने रॉयल अफेयर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा हू-ब-हू किसी राजकुमारी की तरह दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सारा अली खान के साथ सुपरमैन स्टार हेनरी कैविल भी दिखाई दे रहे हैं और दोनों ही शाही अंदाज में पोज दे रहे हैं।

पटौदी विरासत संभालने निकली सारा अली खान

सारा अली खान की इन तस्वीरों के सामने आते ही तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जहां कई फैंस इन्हें एआई तस्वीरें बता रहे हैं तो वहीं तमाम सोशल मीडिया ये गॉसिप कर रहे हैं कि सारा अब फिल्में छोड़कर अपनी बुआ सबा पटौदी की तरह पटौदी विरासत संभालने निकल पड़ी हैं।

इंग्लैंड में चल रहा है हॉर्स राइडिंग फेस्टिवल Royal Ascot

अब आपको बताते हैं कि सारा अली खान की इन तस्वीरों के पीछे की कहानी। दरअसल, इंग्लैंड में पांच दिवसीय हॉर्स राइडिंग फेस्टिवल Royal Ascot का आयोजन किया गया है। इसमें सारा अली खान ने भी शिरकत की और इस दौरान उनकी मुलाकात हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल से हुई। इस खास मौके की तस्वीरें सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह व्हाइट रॉय लुक और बेरेट कैप में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "A royal affair with Longines."

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

सारा अली खान का ये रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रहा है। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा ने हाल ही में मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म पति पत्नी और वो 2 में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई दी थी। अब सारा अली खान के आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Read more about: sara ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X