इस साल का सबसे धमाकेदार क्लैश - KHAN Vs KHAN: 28 दिसंबर 2018
Recommended Video

सारा अली खान हर मायने में सुपरस्टार हैं ये उन्होंने अपने डेब्यू से पहले ही साबित कर दिया है। पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म का ऑफर रिजेक्ट किया जहां उन्हें आयुष शर्मा के साथ डेब्यू करना था।
लेकिन अब सलमान की फिल्म रिजेक्ट करने के बाद, सारा अली खान सलमान खान से टक्कर लेने को तैयार हैं। जी हां, आधिकारिक घोषणा हो चुकी है कि सारा अली खान, रणवीर सिहं के साथ सिंबा में रोमांस करेंगी।

असली फिल्म में हीरोइन का ज़्यादा रोल नहीं था लेकिन सारा के लिए फिर से हीरोइन का किरदार लिखा जा रहा है। खबरें हैं कि सिंबा, सलमान खान की दबंग 3 के साथ क्लैश करेगी।
सारा अली खान केदारनाथ से अपना डेब्यू करने वाली थीं लेकिन अभी वो फिल्म लटक चुकी है। और कब तक लटकी रहेगी पता नहीं। ऐसे में हो सकता है कि सिंबा ही सारा अली खान का डेब्यू हो।
वैसे सारा अली खान और रणवीर सिंह की एक इवेंट की तस्वीर काफी वायरल हुई थी और तब से फैन्स उन्हें साथ में देखने की डिमांड कर रहे थे।
वैसे सारा अली खान इस वक्त बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई हैं और सलमान खान से लेकर सनी देओल तक उनके पीछे पड़े हैं -


Click it and Unblock the Notifications
