सारा अली खान ने बताया मां अमृता सिंह ने दी हीरोइन बनने पर कौन सी इकलौती TIP
सारा अली खान, आजकल अपनी आने वाली फिल्म कुली नं.1 का प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान, टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक बातचीत में सारा अली खान ने अपनी और अपनी मां अमृता सिंह के बीच की साझेदारी पर बात की। सारा ने बताया कि अमृता सिंह की राय उनके लिए दुनिया में सबसे ज़्यादा अहम है।
लेकिन अमृता सिंह की राय ही कुछ अजीब है। अमृता सिंह ने सारा अली खान को हमेशा एक ही बात कही है - मां को बच्चे का काम हमेशा अच्छा ही लगेगा। इसलिए तुम्हारे बारे में तुम्हारे दर्शक क्या सोचते हैं, मीडिया क्या सोचती है, वो सबसे ज़्यादा अहम है।

तो सारा की मानें तो उनके लिए उनकी मां की राय पर सबसे अहम है और उनकी मां की राय ही यही है कि दर्शकों की राय सबसे अहम है। तो कुल मिलाकर, सारा को अपने करियर में केवल दर्शकों का प्यार और मीडिया का साथ चाहिए।
सारा ने ये भी बताया कि चूंकि वो अपनी मां के साथ रहती हैं इसलिए वो ज़िंदगी में कुछ भी करती हैं, उस पर उनकी मां की छाप ज़रूर दिख जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











