सुबह उठते ही 3 ब्राउनी, दिनभर में उड़ाती थीं 2 पिज्जा! 96 किलो की सारा अली खान ने ऐसे घटाया 45KG वजन
Sara Ali Khan Weight Loss Journey: एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री है और उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म से पहले उन्होंने अपना 45 किलो वजन कम किया। एक्ट्रेस ने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान अपने वेट लॉस को लेकर बात की और बताया कि वह इससे पहले कौन सी डाइट लेती थी।

सारा अली खान ने इस पर बात करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क में अपनी स्टूडेंट लाइफ के वक्त वह रोजाना दो मीडियम साइज के पिज़्ज़ा खाती थी। इसके साथ तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी भी खाती थी। इस दौरान वह बिना सोचे समझे खाती थी। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपनी लाइफ स्टाइल को याद किया और बताया कि उनके खाने की चॉइस न्यूट्रिशन से ज्यादा बजट फ्रेंडली ऑफर्स पर निर्भर करती थी।
सारा अली खान ने इस पर बात करते हुए बताया कि एक पिज़्ज़ा आउटलेट पर मिलने वाले ऑफर्स कई बार अपनी जरूरत से ज्यादा खाना ऑर्डर करने के लिए बढ़ावा थे। इस दौरान अभिनेत्री ने मजाक किया अंदाज में कहा कि अगर आप एक मीडियम पिज़्ज़ा खरीदते हैं तो दूसरा 50% की छूट पर आपको मिल जाता था। लेकिन तब मैं ठीक से हिसाब किताब नहीं लगाती थी।
स्टूडेंट लाइफ में कैसी डाइट फॉलो करती थी सारा अली खान?
न्यूयॉर्क में अपनी खान की आदतों को लेकर सारा अली खान ने बात की और बताया कि ब्राउन उनके नाश्ते का रेगुलर हिस्सा हुआ करती थी। अभिनेत्री ने बताया कि वह हर सुबह क्लास जाते वक्त तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी खाया करती थी। क्लास तक पैदल जाने में उन्हें कुछ ही मिनट लगा करते थे। लेकिन फिर भी वह रास्ते में ही तीनों ब्राउनी खत्म कर दिया करती थी। अभिनेत्री ने बताया कि ये वो वक्त था जब उन्होंने अपने खाने के सिलेक्शन या फिर अमाउंट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
फिल्म के लिए 45 किलो घटाया वजन
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी फिटनेस में बदलाव किया। गबरु के अनुसार उन्होंने वर्कआउट से लेकर खान-पान में बदलाव किया और लाइफस्टाइल में सुधार करके उन्होंने तकरीबन 45 किलो वजन कम कर लिया था।
बॉलीवुड में आने के बाद में सारा अली खान ने अपनी फिटनेस और खाने को लेकर काफी ध्यान रखा है। उनके इस बयान ने एक बार फिर से उनकी स्टूडेंट लाइफ और बॉलीवुड में उनके सफर के बीच अंतर की एक झलक दिखा दी है।


Click it and Unblock the Notifications